Home देश महात्मा गांधी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए अमेरिकी...

महात्मा गांधी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया गया प्रस्ताव

100
0

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए प्रस्ताव पेश किया. इसमें उनके शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए मरणोपरांत उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित करने की मांग की गई. कांग्रेसनल गोल्ड मेडल (Congressional Gold Medal) संयुक्त राज्य अमेरिका मे दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कांग्रेस महिला कैरोलिन बी मैलोनी ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा किया गया ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन ने एक राष्ट्र के साथ साथ दुनिया को प्रेरित किया है. महात्मा गांधी ने अपने जीवन में ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं जो लोगों को दूसरे की मदद और देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित और उत्साहित करते हैं.