नवागढ़, बेमेतरा। अमर तिवारी “मेरूवाणी डाॅट इन”…
ENG:- Independence Day of India, हिंदी:- इंडिपेंडेंस डे ऑफ़ इंडिया, संस्कृतम्:- “स्वातन्त्र्यदिनोत्सवः”
हर वर्ष १५ अगस्त को मनाया जाता है, सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों नें ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है।
प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। १५ अगस्त १९४७ के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नें दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों नें काफी हद तक अहिंसक प्रतिरोध और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान का उदय हुआ।
विभाजन के बाद दोनों देशों में हिंसक दंगे भड़क गए और सांप्रदायिक हिंसा की अनेक घटनाएं हुईं। विभाजन के कारण मनुष्य जाति के इतिहास में इतनी ज्यादा संख्या में लोगों का विस्थापन कभी नहीं हुआ। यह संख्या तकरीबन 1.45 करोड़ थी। भारत की जनगणना 1951 के अनुसार विभाजन के एकदम बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गए और 72,49,000 हिन्दू और सिक्ख पाकिस्तान छोड़कर भारत आए।
इस दिन को झंडा फहरानें के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर इस उत्सव को मनाते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ देशभक्ति फिल्में देखते हैं, देशभक्ति के गीत सुनते हैं।
इसी तारतम्य में आज नवागढ़ बेमेतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया,
भारत माता जी की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ के साथ गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
