Home छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ लोगों को भी कर रहा प्रदूषित इस तरह...

पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ लोगों को भी कर रहा प्रदूषित इस तरह का कार्य…

178
0

बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कई तरह के कार्य हैं जो अपनी चरम सीमा पर है और कई तरह का अनैतिक पूर्ण कार्य कर रहे हैं कहने का तात्पर्य है कि बलौदा बाजार भाटापारा जिले में कितने ही अवैध कारोबार ईटभट्ठे, पत्थर खदान, गिट्टी खदान, कोल डिपो, रेत उत्खनन, मुरूम खनन, मृदा क्षरण ऐसे कई तरह का कार्य है जो अनैतिक रूप से लोग करते रहते हैं और आज का आलम तो यह है कि लोग शासन-प्रशासन की कार्यवाही की भी किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करते इसी तरह का आवागमन में भी दिक्कतें और परेशानियां लोगों को साफ होता दिखाई देते रहता है नदी से रेत निकाल कर लोग बड़े बड़े वाहन मे लाते हैं ऊपर में कभी कपड़ा ढके रहते हैं तो कभी नहीं उसी प्रकार का ईट भी लाते हैं, राखड़ कोयला कई तरह का भारी भारी मात्रा में और बड़ी-बड़ी वाहनों से लाने ले जाने का आवागमन होते रहता है वह भी कई तरह के मुख्य मार्गो पर जिससे उड़ते हुए।

रेती, धूल,राखड़, ईट के कंकर जो पर्यावरण को तो प्रदूषित करते ही हैं मगर आने जाने वाले लोगों के आंख में पड़ने का डर लगा रहता है जिससे मुख्य मार्गों पर किसी की आंख में एक तिनका भी चला जाए तो वह हड़बड़ा कर गिर भी सकता है उसकी जानलेवा दुर्घटना भी हो सकती है मगर लोग अपने कार्यों को अनैतिक रूप से करते हुए नहीं बंद कर रहे हैं इस तरह से मुख्य मार्गो पर धड़ल्ले से कई प्रकार के कार्य चल रहे हैं, जो आवागमन के क्षेत्रों में काफी देखी जा सकती है जिस पर नगरी प्रशासन, शहरी प्रशासन या आला अधिकारी इनको देखते तो हैं मगर वह खुद ही चारपहिया वाहन के कांच में बंद रहते हैं तो उनको क्या पता चलेगा वह तो पैदल चलने वाले, सड़क पर चलने वाले, साइकिल, मोटरसाइकिल में चलने वाले लोगों को ही पता चलता है कि रेत उड़ता है तो क्या होता है, धूल उड़ता है तो क्या होता है, या फिर कई प्रकार के पदार्थ जो उड़ते हुए रहते हैं वह आंख में पढ़ने से क्या होता है अब यह देखने वाली बात होगी कि इस खबर की प्रकाशन के बाद आला अधिकारी इस तरह से जो हो रहा है कार्य उस पर ध्यान देते हैं या नहीं, आगे की खबर अगले अंक में प्रकाशित की जाएगी खबर अभी बाकी है।