Home खेल नीरज चोपड़ा और बजरंग भारत की आखिरी उम्मीद, दोनों मेडल के तगड़े...

नीरज चोपड़ा और बजरंग भारत की आखिरी उम्मीद, दोनों मेडल के तगड़े दावेदार, आज जीते तो बनेगा इतिहास।

29
0

नई दिल्ली. भारत टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है. उसने अब तक 5 मेडल जीत लिए हैं. भारत (India) के पास शनिवार को दो और मेडल जीतने का मौका है. इस दिन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) जेवलिन थ्रो और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) कुश्ती के मेडल मुकाबले में उतरेंगे. दोनों ही मेडल जीतने के तगड़े दावेदार हैं. ऐसे भारतीय खेलप्रेमी उम्मीद कर सकते हैं कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) भारत के लिए एक बार फिर लकी साबित होने वाला है. भारत ने शनिवार को यदि दो मेडल जीते तो किसी एक ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना देगा.

टोक्यो ओलंपिक में अमेरिका ने अब तक सबसे अधिक 33 गोल्ड समेत 101 मेडल जीत लिए हैं. हालांकि, वह पिछले ओलंपिक (रियो 2016) के प्रदर्शन से पीछे है. चीन भी अपना बेस्ट नहीं दोहरा पाया है. उसने बीजिंग ओलंपिक में 100 मेडल जीते थे. भारत का बेस्ट लंदन ओलंपिक में आया था, जब उसने 6 मेडल जीते थे. अगर आज नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया मेडल जीतते हैं तो भारत के पदकों की संख्या 7 पहुंच जाएगी.