देवरी सागर। त्रिवेन्द्र जाट “मेरूवाणी डाॅट इन”…
करणी सेना नें कुर्मी समाज पर सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्दों का उपयोग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसको लेकर कुर्मी समाज इन सभी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
देवरी कला में आज देवरी कुर्मी समाज द्वारा करणी सेना के सदस्यों द्वारा कुर्मी समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक पर एक जाति विशेष के लोगों द्वारा कुर्मी समुदाय को सार्वजनिक रूप से अपमानित कर कुर्मी समाज के एक सम्मान समारोह कार्यक्रम होने के बाद सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में देवरी क्षेत्र के समस्त कुर्मी संगठन नें देवरी अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा सहित एसडीओपी पूजा शर्मा, थाना प्रभारी प्रशांत सेन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सहित सागर आई जी को ज्ञापन प्रेषित किया है, ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कुर्मी समाज ने लिखा है कि सोशल मीडिया फेसबुक पर जाति विशेष के रूप में करणी सेना द्वारा कुर्मी समाज को आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर अपमानित किया गया है जबकि ललितपुर जिला उत्तर प्रदेश में कैलाश नारायण द्वारा ललितपुर जिला कुर्मी संगठन द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया था इसी सिलसिले को लेकर कुर्मी समाज द्वारा नगर में फ्लेक्स लगाए गए थे जिन पर कुर्मी क्षत्रिय समाज ललितपुर लिखा हुआ था जिसको लेकर राजपूत करणी सेना द्वारा फ्लेक्स पर लिखे क्षत्रिय शब्द को लेकर राजपूत जाति के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुर्मी समाज एवं इस समाज से आने॔ वाले जन प्रतिनिधियों को अपमानित करने के उद्देश्य अपनी फेसबुक प्रोफाइल से अपमान जनक पोस्ट डाली गई,
पोस्ट डालने वालों में लकी राजा बुंदेला वल्द वेद प्रकाश बुंदेला निवासी ग्राम कोरवास थाना सौजना जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश नें भी अभद्र टिप्पणी की और उसके कुछ साथी गण शेर सिंह सिरोलिया उर्फ ऋषि ठाकुर बल्द माखन सिंह ठाकुर ग्राम बमोरी खुर्द थाना गिरवा जिला सागर नें भी आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर कुर्मी समाज को अपमानित किया है इनके साथ-साथ कई राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता भी जिन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक गंदी गंदी पोस्ट डाली गई है जिसको देखते हुए देवरी कुर्मी समाज मैं आक्रोश है जिसको देखते हुए देवरी कुर्मी समाज ने देवरी एसडीओपी थाना प्रभारी देवरी थाना प्रभारी महाराजपुर थाना प्रभारी केसली एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के नाम आईजी महोदय भोपाल को ज्ञापन प्रेरित किया गया है।
इसको लेकर देवरी विधानसभा के कुर्मी समाज के लोगों ने गोविंद सिंह राजपूत को ज्योतिरादित्य सिंधिया का पिल्ला कहा है।



