Home छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम सदस्य विजय बघेल...

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम सदस्य विजय बघेल नें किया ग्रामीण अंचल का दौरा…

213
0

नवागढ़ (बेमेतरा)। शुभम दुबे “मेरूवाणी डाॅट इन”…

प्रदेश कांग्रेश सचिव व छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य विजय बघेल ने मंगलवार को नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत झाल, ग्राम पंचायत घोघरा, ग्राम मानिकपुर, ग्राम पंचायत रनबोड़, ग्राम पंचायत खामही, ग्राम पंचायत धोबनीकला, ग्राम मुरकुटा मे जनसंपर्क किया।

श्री बघेल ने अंत्यावसायी वित्त विकास निगम विभाग की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर उपस्थित ग्राम वासियों से कहा कि जो मुझे छत्तीसगढ़ शासन में जो दायित्व मिला है, वह सब नवागढ़ क्षेत्र वासीयो का स्नेह आशीर्वाद से मिला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार किसानों को धान का 2,500/- रुपए समर्थन मूल्य, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ में 14,580 शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति सहित छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं को ग्राम वासियों को विस्तार से बताया।

ग्राम झाल मे महेश साहू, उत्तर दास पाटले, तुलसी साहू सरपंच, ग्राम घोघरा में मनोज साहू, पुष्पराज जोशी, गौतम प्रसाद तिवारी, ग्राम मानिकपुर में राम कुमार निर्मलकर, मोहित कुमार, ग्राम रनबोड़ मे फेरु राम साहू सरपंच, रतन राम साहू, ग्राम खामही में भगवंता बघेल सरपंच, लालाराम, कृष्णा तिवारी, ग्राम प्रतापपुर में मनीष साहू सरपंच, ग्राम धोबनी कला में नरेश यादव सरपंच, गंभीर प्रसाद पाटले, ओम प्रकाश कोसले, सहित ग्राम वासियों नें स्वागत किया।

इस अवसर पर ज्ञान दास रात्रे, साधराय मधुकर, शिव साहू, लक्ष्मण साहू, भागवत साहू, ताराचंद भास्कर, तोपचंद साहू एवं दीपक दुबे आदि उपस्थित रहे।