मुंगेली। राजा माणिक “मेरूवाणी डाॅट इन”…
मुंगेली चेम्बर ऑफ कॉमर्स में बहुत दिनों से चुनाव की संभावना पर विराम लगाते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ
कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने
चेम्बर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिये मुंगेली चेम्बर के पदधिकारियों का विस्तार करते हुए मुंगेली जिला हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, मुंगेली इकाई हेतु संरक्षक, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मनोनयन किया गया है, जो निम्नानुसार है :-
प्रदेश उपाध्यक्ष- जेठमल कोटड़िया, तुलजाराम लेड़वानी,
प्रदेश मंत्री- श्रीकांत गोवर्धन, रितेश वाधवा, मुंगेली इकाई
संरक्षक- परसराम अशोक जी मंगलानी, नारूमल आरतानी, अध्यक्षष- स्वतंत्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष- रणजीत सिंह, सचिव विजय रूपवानी, कोषाध्यक्ष- कन्हैयालाल कोटड़िया, उपाध्यक्ष- शरद देवांगन, अनूपचंद जैन, सोम वर्मा, सहसचिव- दीनानाथ केशरवानी, विजय भोजवानी, नवरतन जैन (कोठारी), मनोज सोनकर, कार्यकारिणी सदस्य- संदीप कोटड़िया, प्रमात गुणा, श्रीधर सोनी, गोविंद देवांगन, प्रवीण जैन, राजकुमार आरतानी, संजय वैष्णव, पंकज जोशी, सौरभ केशरवानी, अरविंद केशरवानी, पवनजीत सिंह छाबड़ा, सुदीप ताम्रकार।
प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर को एक नयी ऊचाईयों पर लेकर जायेगें।
ज्ञात होगा कि मुंगेली चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष प्रेम आर्य के कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुरानी कमेटी भंग हुई थी।
नियुक्ति के बाद स्वतंत्र मिश्रा ने कहा …
मुंगेली के सभी व्यापारियों को एक जुट करके काम करना है। अभी भी मुंगेली के बहुत से व्यापारी चेम्बर से नही जुड़ पाए है उनको भी चेम्बर की सदस्यता दिलानी है, व्यापारियों के हित के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा,
उपाध्यक्ष सोम वर्मा ने कहा…
सभी व्यापारी मिलाकर एक नई सोच के साथ मुंगेली चेम्बर को आगे बढ़ना है, अभी भी मुंगेली चेम्बर का भवन नही है उसके नवनिर्माण के लिए प्रयास करेंगे।

