Home छत्तीसगढ़ जिला सहकारी समिति संघ के संरक्षक बनें नरेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष जगरतन...

जिला सहकारी समिति संघ के संरक्षक बनें नरेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष जगरतन बंजारे को चुना गया…

112
0

नवागढ़ (बेमेतरा)। शुभम दुबे “मेरूवाणी डाॅट इन”…

रविवार को सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा का बैठक माँ महामाया प्रांगण नवागढ़ में संपन्न हुआ। जिसमे कार्यकारिणी द्वारा आय-व्यय की जानकारी के साथ ही अपने॔ कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा किए।साथ ही संगठन में चुनाव कराने की बात रखी। निवर्तमान अध्यक्ष तामेश्वर कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकाल की जानकारी दी।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष पद हेतु एक राय से गजरतन बंजारे को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विजय साहू नवागढ़ ब्लॉक, शिवाजी पाटिल साजा ब्लॉक, किशोर ध्रुव बेमेतरा ब्लॉक, ललित सिन्हा बेरला ब्लॉक निर्वाचित हुए।

सचिव पद पर बलराम साह, सहसचिव सोनकर मनोज पुरबिया, कोषाध्यक्ष देवलाल सिन्हा जी, संगठन मंत्री श्री नरेश साहू, प्रचारमंत्री रामकुमार मिर्चण्डे, जिला मीडिया प्रभारी संदीप साहू, नवागढ़ ब्लॉक मीडिया प्रभारी रितेश अग्रवाल, बेरला ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुखदेव गायकवाड़ बने। चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा ने एक स्वर में संरक्षक हेतु क्रेडर अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर पर्यवेक्षक नवागढ़ ब्रांच को चुना।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा के नवनियुक्त संरक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित कर्मचारियों को अपना मार्गदर्शन देते हुए जिला संघ का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नवगठित जिला कार्यकरणी को निर्देशन किया।साथ ही कर्मचारियों के हित मे सदैव साथ होने की बात किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जगरतन बंजारे ने अपने जिला कार्यकरणी को शुभकामनाएं दी। सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सब माँ महामाया देवी प्रांगण नवागढ़ में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनके लिए नवागढ़ के सहयोगी कर्मचारी भाई बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने बैठक स्थल का व्यस्था की।साथ ही पूरे जिले के कर्मचारियों के प्रति आभार जताया जिन्होंने संगठन की मजबूती हेतु अपना बहुमुल्य समय निकालकर आज संघ की बैठक में शामिल हुए।