Home छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री विनोद सिंह एवं प्रधान...

पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक श्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा को पुलिस परिवार द्वारा दी गई विदाई…

166
0

बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह

आज दिनांक 02.08.2021 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक श्री विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक क्रमांक 39 श्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री विनोद सिंह पुलिस विभाग मे दिनांक 13.05.1980 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे, तत्पश्चात जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक 26.12.2018 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उसके पश्चात जिला बलौदाबाजार के विभिन्न थानों में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दििए है। वर्तमान में रक्षित केन्द्र में पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे तथा दिनांक 31.07.2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

श्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा पुलिस विभाग मे दिनांक 22.02.1979 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात जिला रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक 04.10.2005 को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उसके पश्चात जिला बलौदाबाजार के विभिन्न थानों में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दिये है। वर्तमान में थाना सुहेला में पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे तथा दिनांक 31.07.2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्री आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक नें दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किये तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस परिवार की ओर से उपहार तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, उप निरी.(एम) शैलेंद्र प्रजापति, सुबेदार अशोक गिरी, उपनिरी टी.एन.यादव, उप निरी(एम) पवन बंदे, सउनि(एम) मनीष चौबे, सउनि अश्वनी पडवार सहित पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।