Home छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में खाद संकट को...

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में खाद संकट को लेकर विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सम्मानीय नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सवन्नी जी के मार्गदर्शन में बिल्हा विधानसभा में किया गया…

147
0

बिल्हा (बिलासपुर)। मेरूवाणी डाॅट इन

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में खाद संकट को लेकर विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के सम्मानीय नेता प्रतिपक्ष धरमलालकौशिक, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्रसवन्नी के मार्गदर्शन में बिल्हा विधानसभा में किया गया,

पिछले ढाई बरस से हर फसल के दौरान किसानों को खाद और बीज के संकट से गुजरना पड़ रहा है। इस बार भी किसान खाद और बीज के लिए सोसायटी के चक्कर लगा रहा है।
आखिर खाद कहाँ गई? सोसायटी क्यो खाली है और मुनाफाखोर व्यापारियों के गोदाम में दूने दाम पर खाद क्यो उपलब्ध है? साफ है, “भूपेश सरकार का हाथ काला बाजारियों के साथ”

न किसान को उसके धान की पूरी कीमत मिली है और न गोबर विक्रेताओ को गोबर की कीमत। गोबर खाद बनाने वाली महिला समूह को उनका मेहनताना भी नही दे रही है भूपेश सरकार। वर्षा न होने से किसान पहले ही परेशान है। प्रदेश भर में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने सिंचाई की व्यवस्था पर कुठाराघात किया है।

ये सिलसिला आखिर कब तक चलता रहेगा? भूपेश सरकार की सियासत से किसान कब तक छलता रहेगा?

किसान विरोधी भूपेश सरकार…

सभी जिलापदधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष-महामंत्री सदस्य-गण, प्रभारी-गण सभी मोर्चा प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्ष, बिल्हा विधानसभा के सभी सम्मानीय कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर ह्रदय से आभार।

केतन वर्मा (मीडिया प्रभारी)