Home राज्यों से सत्येंद्र जैन का दावा- दिल्ली में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 45 नए...

सत्येंद्र जैन का दावा- दिल्ली में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 45 नए मामले आए सामने

21
0

स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendar Jain) ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण के केवल 45 पॉजिटिव केस आए थे. यह पिछले सवा साल में सबसे कम है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट 0.1% से कम चल रही है. एक्टिव केस 693 ही बचे हैं, फिर भी लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. वहीं, वैक्सीन को लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में वैक्सीन की उपलब्धता कम है. सोमवार को थोड़ी वैक्सीन आई है, जो कि मंगलवार तक चलेगी. उन्‍होंने बताया कि सोमवार शाम को कोविशील्ड की 1.5 लाख डोज़ मिली है. वैक्‍सीन न होने के कारण बुधवार से फिर सेंटर बन्द रहेंगे. केजरीवाल सरकार के मंत्री ने बताया कि अभी करीब 1 लाख 68 हज़ार कोवीशील्ड (Coveshield) की डोज़ है. वैक्सीन की कमी की वजह से सेंटर बंद हो रहे हैं.