Home देश 1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

18
0

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज यशपाल शर्मा का मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव की अगुवाई में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे. उन्होंने 37 एकदिवसीय और 42 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह 1979-83 तक भारतीय मध्य क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे.  उन्होंने कुछ वर्षों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया और 2008 में उन्हें फिर से पैनल में नियुक्त किया गया.

यशपाल शर्मा 66 साल के थे. यशपाल शर्मा 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे. उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 33.45 की औसत से 1606 और 42 वनडे मैचों में 28.48 की औसत से 883 रन बनाए.