सूरजपुर- आपातकाल के बरसी पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने आपातकाल को लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया|उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी के ईशारे पर 25 जून 1975 को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया तथा लगातार 21 महीने तक सत्ता के दम पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की गई|विचारों से असहमत व्यक्ति या संस्था प्रमुखों के जेलों मे डाल दिया गया यहाँ तक कि सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाचारपत्र पत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया गया तथा पत्रकारों को भी जेल में डाल दिया गया| देश में आपातकाल की घोषणा होते ही समाजसेवी, स्वयंसेवकों, व गैर कांग्रेसी विचार धारा के लोगों पर बर्बरता पूर्वक न सिर्फ हमले हुए बल्कि उन्हें जेलों में बंद कर यातनाएं दी गई|आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश, मोरारजी देसाई अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली को गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया|जिस देश के लोगों को अंग्रेजों से लंबी लड़ाई तथा लोगों के त्याग व बलिदान के बाद डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान से जो लोकतंत्र हमे मिला था उसे कांग्रेस ने भारत की जनता से आधी रात को छिन लिया और तानाशाही व गुलामी के बियाबान में भारत को पुनः धकेल दिया जहाँ से सन 1947 में भारत निकला था|आपातकाल में देश के 3000 से अधिक समाचार पत्रों को बैन लगा दिया गया तथा आधी रात को प्रेस की लाइटें काट दी गई ताकि आपातकाल से जुडी़ खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित न हों यहाँ तक कि रायटर्स जैसी प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों के टेलीफोन लाईन काट दिए गए तथा विदेशी समाचार समूहों के सात से अधिक पत्रकारों को देश से बाहर निकाल दिया गया| श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस मूलवृति तानाशाही रही है यही कारण है कि जहाँ भी कांग्रेस या उसके समर्थन की सरकारें चल रही है वहाँ लोगों के अभिव्यक्ति की आज़ादी छिन ली गई है महाराष्ट्र में कांग्रेस समर्थित सरकार द्वारा अभिनेत्री घर पर बुलडोजर चला दिया गया पालघर के हिंसा में साधुओं की हत्या के दोषियों पर कार्रवाई नही हुई छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में सरकार ट्वीट व रिट्वीट को मुद्दा बनाकर झूठे एफआईआर दर्ज कर रही है | श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक मूल्यों पर कभी भरोसा नही रहा चाहे वह आजादी के बाद भारत विभाजन के बात हो या आपातकाल के समय लागू किए काले कानून की करें कांग्रेस हमेशा तानाशाह बनी रही |आपातकाल के संदर्भ में यह बात स्मरण रहे की हमने आजादी कांग्रेस से छिन कर ली क्योंकि गांधी- सुभाष के नेतृत्व में हमने जो आजादी पाई थी उसे कांग्रेस ने आधी रात को छिन लिया था | प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, किशन देवांगन मौजूद रहे|