सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने सहायक विमान मैकेनिक (एएसआई), सहायक रेडियो मैकेनिक (एएसआई), कांस्टेबल (स्टोर मैन) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी बीएसएफ की अधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 220 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. यह भर्तियां ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत निकाली गई हैं.
इन पदों पर होगी भर्तियां
एएसआई ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – 1 पद
एएसआई प्रयोगशाला तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – 28 पद
सीटी (वार्ड बॉय/वार्ड गर्ल/आया) ग्रुप सी पोस्ट – 9 पद
एचसी (वेटरिनरी) ग्रुप सी पोस्ट – 20 पद
कांस्टेबल (केनेलमैन) ग्रुप सी पोस्ट – 15 पद
एसआई (स्टाफ नर्स) – 37 पद
शैक्षणिक योग्यता
एसआई (स्टाफ नर्स) के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 12वीं पास के साथ नर्सिंग में डिप्लोना होना चाहिए. एएसआई ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन पद के लिए अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑपरेशन थियेटर का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. वहीं एएसआई प्रयोगशाला तकनीशियन पद के लिए अभ्यर्थी चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में डिप्लोना होना चाहिए. कांस्टेबल (केनेलमैन) पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
इतनी मिलेगी सैलरी
एसआई (स्टाफ नर्स) – 35,400 -1,12,400 रुपए
एएसआई ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – 29,200 – 92,300 रुपए
एएसआई लेबोरेटरी टेक्निशियन (ग्रुप सी पोस्ट) – लेवल 5 (रु. 29,200 – 92,300/-)
सीटी (वार्ड बॉय / वार्ड गर्ल / आया) ग्रुप सी पोस्ट – 21,700 – 69,100 रुपए
एचसी (पशु चिकित्सा) ग्रुप सी पोस्ट – 25,500 – 81,100 रुपए
कांस्टेबल (केनेलमैन) ग्रुप सी पोस्ट- 21,700 – 69,100 रुपए
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 26 जून 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 26 जुलाई 2021
अधिकारिक वेबसाइट – bsf.gov.in



