Home छत्तीसगढ़ आत्मानंद उत्कृष्ट इंगलिश मीडियम के औचक निरीक्षण में पहुचे संसदीय सचिव चिन्तामणी...

आत्मानंद उत्कृष्ट इंगलिश मीडियम के औचक निरीक्षण में पहुचे संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने बी.ई.ओ. और प्राचार्य को खूब लताड़ लगाई।

24
0

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट
आत्मानन्द उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुसमी में औचक निरीक्षण में पहुचे संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने बी. ई. ओ. और प्राचार्य को खूब लताड़ लगाई।दरअसल विद्यालय में पुस्तकालय,प्रयोगशाला,प्राचार्य रूम,स्टाफ रूम का साज सज्जा एवम रेक इत्यादि का काम चल रहा है।कार्य स्थल पर कोई साइन बोर्ड नही लगा है,किस एजेंसी से कार्य कराया जा रहा है किसी को पता नही,कार्य की लागत क्या है कोई नहीं जानता।अधिकारियों के द्वारा गुणवत्ताविहीन मनमाना कार्य कराया जा रहा है। बी. ई .ओ .और प्राचार्य के अनुसार डी. ई. ओ. साहेब द्वारा उक्त कार्य को राँची झारखंड के रिजवान से कराया जा रहा है।उक्त भवन के सभी दीवाल क्रेक हो गया है,ऊपर छत में पानी जमा हो रहा है इन कामों को पहले न कराकर रूम डेकोरेशन को देख चिन्तामणी महाराज ने जब बी. ई.ओ. और प्राचार्य को फटकार लगाई तो उन लोगो का कहना था कि डी. ई. ओ. के द्वारा कार्य कराया जा रहा है ,विधायक ने कहा डी. ई. ओ .सर से बात कराइए वीडियो कॉलिंग में उन्हें भी दिखा दे यहाँ किस तरह का कार्य हो रहा है।और बी. ई. ओ. के मोबाइल से वीडियो कॉलिंग से ही विधायक ने डी. ई. ओ. को पूरे घटिया कार्यो को दिखाते हुए तत्काल रूम सेटिंग,एवम फर्नीचर के कार्य को तब तक बंद करने को कहा जब तक भवन का मरम्मत नहीं हो जाता।ज्ञात हो कि विधायक के प्रयास से ही कुसमी में विगत एक वर्ष से संचालित उक्त विद्यालय के प्राचार्य के पास आज तक विधायक का मोबाइल नम्बर भी नहीं है और न ही कोई जानकारी विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को दी जाती है। विधायक ने प्राचार्य को कहा कि यहाँ जो भी कार्य हो गुणवत्तापूर्ण हो हमारा यह उत्कृष्ट विद्यालय भी नाम के अनुरुप उत्कृष्ट हो,सुन्दर हो इसका ध्यान हम आप सबको रखना होगा ,भविष्य में कभी भी मुझे कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए इसका ध्यान रहे। जानकारी हेतु बता दें लोक निर्माण विभाग के द्वारा विगत वर्ष ही इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया गया था घटिया निर्माण कार्य होने की वजह से बारिश का पानी विद्यालय परिसर के कक्षों में टपक रहा है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? संबंधित अधिकारियों को चाहिए की नियमानुसार ठेकेदार के रुके पैसे परफारमेंस गारंटी से छत का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाए ,इस संबंध में हमारे संवाददाता को विद्यालय के प्राचार्य गुलाम रसूल मंसूरी ने बताया कि इस संबंध में मुझे ऐसी पूरी कोई जानकारी नहीं है बीते कुछ सप्ताह पूर्व ही शाला विकास प्रबंधन समिति का निर्माण किया गया है जिसमें समिति में अध्यक्ष नगर पंचायत के वर्तमान उपाध्यक्ष जावेद रहमानी को बनाया गया है , इन सब बात से अंदेशा लगाया जा सकता है की आदिवासी विकास खंड कुसमी में शासन की महत्वकांक्षी इंग्लिश मीडियम स्कूल की योजना पर किस तरह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा जीर्णोद्धार ,साज सज्जा के नाम पर पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। विद्यालय परिसर के कई कक्षाओं में दीवार क्रेक हो गई है बारिश का पानी छत पर एकत्रित होकर टपक रहा है फर्नीचर का काम यदि पूर्ण करा भी लिया जाता है तो आने वाले कुछ दिनों में ही पलाई खराब हो जाएगा ,इतनी बड़ी योजना का संचालन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दिशा निर्देश पर होना चाहिए था लेकिन अधिकारियों को उनके कर्तव्य का विधि अनुसार निर्वहन के लिए किसी विधायक एवं जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों को जाकर सही कार्य करने के लिए कार्य को बंद करना पड़े तो कहीं ना कही अफसर शाही हावी होना स्पष्ट दिखाई देता है। फिलहाल विधायक ने फर्नीचर संबंधी कार्य बंद कराया है पहले छत एवं कमरे की दीवारों का जीर्णोद्धार आवश्यक है