बलरामपुर:- छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र के ग्राम चेरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरपंच पति सहित अन्य दबंगों ने तालाब से मछली चोरी का आरोप लगाकर पंडो जनजाति के 8 लोगों की पेड़ में बांधकर डंडे व बेल्ट से जमकर पिटाई की।
इस दौरान वहां मौजूद लोग उनसे गाली-गलौज भी करते रहे। नक्सलियों की तरह जनदरबार लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है।घटना 15 जून की बताई जा रही है।पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
*पंडो जनजाति को सरकार द्वारा विशेष संरक्षण प्राप्त है* राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के नाबालिक बच्चों सहित आठ लोगों पर चोरी के शक में पेड़ में बांधकर मारपीट किया गया वहीं जमीन पर लिटा कर भी पीटा गया।घटना के बाद पंडो जनजाति के लोगों में डर का माहौल है,वहीं दबंगों का ऐसा कहर की पिटाई के बाद के भी 35 -35 हजार रुपए का जुर्माना सभी पर लगाया गया।जिसे सरपंच पति के पास जमा करना है,घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना 15 जून की बताई जा रही है जब गांव के सरपंच पति सत्यम यादव एवं जेपी यादव सहित अन्य लोगों ने गांव के नाबालिक बच्चों सहित आठ लोगों पर चोरी के सक में पंचायत कर हाथ बेल्ट से बांधकर जमीन में लिटा कर डंडे से मारपीट की वहीं पेड़ से बांधकर भी डंडों से पिटाई की गई यही दबंगों के द्वारा पंचायत के दौरान गाली गलौज भी की गई दबंगों के द्वारा पंडो जनजाति के लोगों के साथ ऐसी मारपीट की गई कि सभी जमीन पर लेट गए। जिसके बाद भी दबंगों का गुस्सा शांत नहीं हुवा।
*आरोप लगाकर घर से जबरदस्ती उठाकर पंचायत में लाने का है*
आरोप- बताया जा रहा है कि गांव के दबंगों के द्वारा पंडो जनजाति के लोगों पर आरोप लगाकर जबरदस्ती पंचायत करने के लिए फार्म हाउस के पास लाकर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया।
*मछली चोरी के आरोप में दबंगों का टूटा कहर*-
गांव में एक शासकीय तलाब है जहां दबंगों के द्वारा मछली पालन गैरकानूनी रूप से किया जा रहा था दबंगों को शक था कि पंडो जनजाति के लोगों के द्वारा मछली मार लिया गया है जिसके बाद इनका कहर पंडो जनजाति के लोगों पर टूटा।
*SP ने कहा, दबंगों का नहीं कानून का राज चलेगा*
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभाग तत्काल आया एक्सन में एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपीयो को कर लिया गया है गिरफ्तार मामला त्रिकुण्डा थाना का है।जहां 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।सभी आरोपी पुलिस रिमांड में।



