Home छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को...

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में सौंपा ज्ञापन।।

32
0

कुसमी–: छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ तहसील शाखा कुसमी में राजेंद्र भगत की अध्यक्षता एवं मंगल साय के संयोजकता में बैठक आमंत्रित किया। बैठक में संगठन की कार्यवाहक अध्यक्ष सौरभ कुमार एवं कार्यवाहक सचिव उत्पल कुमार ने अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण को संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप बहाल रखा जाने हेतु नवगठित पदाधिकारियों के नेतृत्व में ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को ज्ञापन सौंपा गया गया । इस संबंध में कार्यवाहक अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि जितने भी पदोन्नति हो रहे हैं उन सभी पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे हमारे सभी कर्मचारी बंधुओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर सक्रिय सदस्य जगेश्वर राम भगत ,रमेश कुमार भगत, चिंता राम ,फादर मार्टिन एक्का , नाश्रित मिंज, चंद्रदेव ,सुनील निकुंज, कुमुदिनी मिंज जीत मणि उमाशंकर राम ,उप अभियंता मुकेश खेश बिपतेराम ,राम चंद्र राम ,संदीप कुजूर व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।