Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म उत्सव मनाया कांग्रेस...

कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म उत्सव मनाया कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने

25
0

अम्बिकापुर/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी मंशा अनुरूप सेवा कार्य करके उनका जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आस्था निकुंज अजिरमा(वृद्धाआश्रम) में 5 नग रूम हीटर दिया गया एवं वृद्धाआश्रम को व्यवस्थित करने छत की मरम्मत एवं रंग रोगन हेतु 5 लाख रुपये जिला पंचायत की ओर से तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने की। वहीं वृद्धाआश्रम को व्यवस्थित करने एवं खाली पड़े जमीन में पार्क एवं अन्य व्यवस्थित कार्य हेतु आरईएस को स्टीमेट बनाने का निर्देश आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने दिया। इस दौरान अजिरमा ग्राम पंचायत के 2 दिव्यांगों को दिव्यांग सर्टिफिकेट एवं बैटरीयुक्त तिपहिया वाहन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही जिले में 150 दिव्यांगों के सर्टिफिकेट राहुल गांधी के जयंती पर बांटे गये, जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के निर्देश पर दिव्यांगों को सर्टिफिकेट ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराया गया, सभी दिव्यांगों का पूर्व में ही कैम्प लगाकर परीक्षण डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया था। वहीं मानिकप्रकाशपुर के ठिरी कोना में 60 किसानों को धान का बीज एवं वर्मीकम्पोस्ट उपलब्ध कराया गया, इस दौरान 3 छात्रों को पढ़ाई में उत्कृष्ठ परदर्शन पर पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव के स्वेच्छानुदान मद से राशि उपलब्ध कराई गई ताकि आगे की पढ़ाई और अच्छी हो। ग्राम पंचायत शिवपुर में 15 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। वहीं रामपुर व परसोढि में मितानिन बहनों को कोविड किट, प्रशस्ती पत्र एवं आमजनों को मच्छरदानी एवं दिव्यांगों को दिव्यांग सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा शिवपुर में ग्रामीणजनों को मास्क का वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया।
वृद्धाआश्रम एवं सर्किट हाउस, मुडेसा, जोगिबाँध में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें श्रम कल्याण विभाग के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष शहर हेमंत सिन्हा, ग्रामीण बंटी शर्मा, रणविजय सिंह, सैयद अख्तर हुसैन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, राधे गुप्ता, विनय गुप्ता, पंकज शुक्ला, अविनाश, अनिमा केरकेट्टा, राधा रवि, असिता, सतीश बारी, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।