अंबिकापुर: जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. एक बच्चा खेलते वक्त नाली में गिर गया. बच्चे को नाली से बाहर निकालने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.l
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर चौकी के अंतर्गत सुंदरपुर चिटकीपारा निवासी कृष्णा एक्का का 4 वर्षीय बेटा ऋतिक एक्का अपने दोस्त प्रिंस के साथ खेलने के लिए गया था. ऋतिक घर के पास स्थित पेड़ के नीचे खेल रहा था. दोनों बच्चे पेड़ से फल त देखते हुए तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिया परंतु बारिश के कारण पानी ज्यादा होने और नाली गहरी होने के कारण वह उसमें डूब गया. जिसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मौत के बाद पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमॉर्ट के बाद परिजनों को सौंप दिया.
नाना के घर आया बच्चा तालाब में डूबा, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि बच्चे की मौत एक हादसा थी या फिर इसके पीछे कोई अपराध तो नहीं छिपा है.


