Home शिक्षा सीबीएसई 12वीं में फेल हो जाने वाले छात्र ऐसे होंगे पास

सीबीएसई 12वीं में फेल हो जाने वाले छात्र ऐसे होंगे पास

26
0

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट तैयार करने की नीति घोषित कर दी है. बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं के फाइनल मार्क्स और 12वीं की प्री बोर्ड, 12वीं के प्री बोर्ड, मिड टर्म या यूनिट टेस्ट आदि के मार्क्स को शामिल करेगा. बोर्ड ने सभी परीक्षाओं के रिजल्ट का औसत लेने के लिए वेटेज तय किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रख रहे अटॉनी जर्नल केके वेणुगोपाल ने बताया कि 10वीं कक्षा के लिए 5 विषय लिए गए हैं और तीन में से सर्वश्रेष्ठ का औसत निकाला गया है. कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल होते हैं. हम 10वीं से 30 फीसदी, 11वीं से 30 फीसदी और 12वीं से 40 फीसदी लेंगे और सभी का औसत निकाल कर 12वीं के छात्रों को पास किया जाएगा. साथ ही स्कूल रिजल्ट को अंतिम रूप देने के लिए एक पांच सदस्यीय समिति गठित करेंगे. लेकिन छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल हैं जिनके जवाब जरूरी हैं. आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानते हैं

कौन कैलकुलेट करेगा रिजल्ट

सीबीएसई के 12वीं का रिजल्ट कैलकुलेट करने, अपलोड करने और इससे संबंधित अन्य मुद्दों के लिए प्रत्येक स्कूल एक पां सदस्यीय कमेटी बनाएंगे. स्कूल के प्रिंसिपल कमेटी के अध्यक्ष होंगे. इसके अलावा 12वीं में पढ़ाने वाले स्कूल के दो वरिष्ठतम शिक्षक, दो शिक्षक पड़ोस के सेकेंडरी स्कूल में 12वीं में पढ़ाने वाले सदस्य होंगे. रिजल्ट कमेटी रिजल्ट के कैलकुलेशन में मदद के लिए एक आईटी बैकग्राउंड वाले शिक्षक को भी आमंत्रित करके मदद ले सकती है.
कोई छात्र फेल हो जाए तो क्या होगा ?

यदि कोई छात्र न्यूनतम पासिंग मार्क्स न हासिल कर पाने की वजह से फेल हो जाता है या मूल्यांकन के मापदंड से असंतुष्ट होकर परीक्षा देना चाहता है तो ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड भौतिक रूप से परीक्षा आयोजित करेगा. यदि कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसे एसेंशियल रिपीट या कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा.

प्राइवेट या रिपीटर छात्रों का क्या ?

प्राइवेट या रिपीटर यानी एक साल फेल हो चुके छात्रों के लिए सीबीएसई परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा कोरोना महामारी की स्थिति खत्म होने के बाद होगी. बोर्ड ने कहा है कि इसकी सूचना दी जाएगी.