उदयपुर–: कक्षा ग्यारहवीं के विद्यालय का संचालन करने की मांग को लेकर अदानी कोल खदान गेट के सामने ग्रामीण एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनीष पाण्डेय, शिवकुमार यादव, अमरेश प्रसाद, द्वारिका यादव, धरने पर बैठे हुए हैं दोपहर 1:30 बजे से जारी धरना अभी तक जारी है पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में मौके पर मौजूद है तथा प्रशासनिक अमले की ओर से तहसीलदार सुभाष शुक्ला, प्रभारी बीईओ बलबीर गिरी भी मौके पर मौजूद हैं कंपनी प्रबंधन जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच बातचीत का दौर जारी है



