हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक (Sub Inspector) के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2021 से शुरू होगी. प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 465 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
इन पदों पर होगी भर्तियां (Number of Posts)
पुरूष एसआई -400
महिला एसआई – 65
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी 10वीं तक हिंदी या संस्कृत पढ़ा हो. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
आयु सीमा (Age Limit)
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी और बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है. अभ्यर्थियों के उम्र की गठना 1 जून 2021 के अनुसार की जाएगी.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन नॉलेज टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्क्रीनिग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 15 जून 2021
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 19 जून 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जुलाई 2021
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 6 जुलाई 2021
अधिकारिक वेबसाइट – hssc.gov.in



