Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर शहर की हरियाली बढ़ाने रोपे जाएंगे 1 लाख पौधे, ग्रीन आर्मी...

अंबिकापुर शहर की हरियाली बढ़ाने रोपे जाएंगे 1 लाख पौधे, ग्रीन आर्मी करेगी निगरानी

21
0

अंबिकापुर–: गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में लॉक डाउन इसके बाद नगर निगम के कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के चलते लक्ष्य के विपरीत सिर्फ 17 हजार पौधे ही लगाए जा सके थे। इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष शफी अहमद ने बताया लोगों को उनकी मांग के अनुरूप पौधे उपलब्ध कराए गए थे।
सभी पौधों का हेल्थ कार्ड भरवाया गया था। यह सुखद रहा कि इनमें से 85 प्रतिशत से ज्यादा पौधे सुरक्षित हैं। शासकीय भूमि किये गए सघन वृक्षारोपण में से 70 प्रतिशत पौधे जीवित हंै। राजमोहिनी देवी भवन, डाइट कैम्पस में पौधे लगाने के अलावा सिंचाई कालोनी के पीछे नींबू बागान विकसित किया जा रहा है। नींबू बागान में रोपित पौधों में अगले वर्ष तक फल आना शुरू
फलदार और औषधीय पौधों पर जोर
पिछले वर्ष इमारती लकड़ी फूलों के पौधे भी वितरित किए गए थे। इस बार उनकी जगह औषधीय गुणों वाले पौधे लगाने तथा वितरित करने पर जोर रहेगा। मुनगा (सहजन) और पपीता के पौधे बड़ी संख्या में तैयार है। गुरुवार को श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद ने वन, उद्यानिकी और नगर निगम द्वारा तैयार किये जा रहे पौधों का अवलोकन किया।
उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना के चलते पौधरोपण प्रभावित हुआ है मगर आने वाले वर्षों में इसे कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया पपीता और मुनगा के अलावा आम, आंवला, इमली, नीम, जामुन, नींबू आदि के पौधे तैयार किये गए है। वन विभाग औषधीय पौधे भी उपलब्ध करा रहा है।
क्लीन सिटी बनने के बाद अब अपना शहर बनेगा ग्रीन सिटी, शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर लगेंगे फूलों के पौधे

सहजन के फायदे
औषधीय गुणों से भरपूर मुनगा (सहजन) के पौधे की मांग इस बार अधिक है। सहजन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में मददगार है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।
सहजन पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर्स कब्ज की समस्या नहीं होने देते हैं। अस्थमा की शिकायत होने पर भी सहजन फायदेमंद माना जाता है। सर्दी-खांसी और बलगम से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल घरेलू औषधि के रूप में किया जाता है।
सहजन खून की सफाई करने में भी मददगार है। खून साफ होने की वजह से त्वचा पर भी निखार आता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी सहजन के सेवन की सलाह डॉक्टर्स द्वारा दी जाती है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है।