कहने को मीडिया सविधान का चौथा स्तम्भ है । लेकिन इन दिनों कुछ लोग मीडिया को ब्लैकमेल का जरिया बना कर लोगो का छवि मान सम्मान हनन करने का प्रयास कर रहे है । एक ऐसा ही मामला पाली के विनायक हॉस्पिटल के समक्ष सामने आया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहाँ कथित मीडिया का एक रिपोर्टर विनायक हॉस्पिटल के संचालक को मानसिक रूप से परेशान करने का काम कर रहा है । जिसकी शिकायत विनायक हॉस्पिटल के संचालक ने पाली पुलिस के की है ।

इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पाली में विनायक हॉस्पिटल का संचालन कुंदन साहू के द्वारा किया जा रहा है । बीते कुछ दिनों से एक मीडिया कर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों को झोलाछाप डॉक्टर बता कर संचालक को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है ।

हॉस्पिटल प्रबन्धक श्री कुंदन साहू के अनुसार एक मीडिया कर्मी उसके फोन नंबर में फोन कर लगातार धमकियां दे रहा है कि उसके स्टाफ झोलाछाप डॉक्टर है जो हॉस्पिटल में काम कर रहे है । किसी के पास कोई डिग्री नही है अगर इस बात को दबाए रखना है तो उसके साथ सौदा कर ले नही तो इस बात को मीडिया के माध्यम से लोगो को बताया जाएगा । और कुंदन साहू के द्वारा संचालित हॉस्पिटल विनायक को बदनाम किया जाएगा ।
कई बार कुंदन कुमार साहू के द्वारा मीडिया कर्मी को समझाईस दी गई है । पर मीडिया कर्मी अपनी बात पर अड़ा हुआ है। जिससे तंग आकर परेशान होकर विनायक हॉस्पिटल के संचालक कुंदन साहू ने पाली थाने में कथित मीडिया कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत की है और गुहार लगाई है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही करने व उसके मानसिक तनाव को कम किये जाने की बात कही है ।
पाली पुलिस ने कुंदन साहू की शिकायत पर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है । बताया जा रहा है कि उक्त मामले में जल्द ही मीडिया कर्मी से चर्चा कर सकती है ।
जिले में इन दिनों कई ऐसे लोग भी है जो मीडिया के नाम पर लोगो को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे है । ऐसे काम करने वाले लोगो के कारण ही वो मीडिया कर्मी जो वाकई में इस काम को करते है उनके सामने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने की मजबूरी बन जाती है । फिलहाल पाली पुलिस इस मामले को लेकर किस तरह का हल निकालती है।क्या कार्यवाही करती है।ये देखना होगा ।



