कोरबा/पाली:- विखं पाली के ग्राम बनबांधा निवासी सात वर्षीय बालक विशाल सिंह की सर्पदंश से मौत हो गई,जानकारी के मुताबिक मृतक विशाल अपनी माँ उर्मिला बाई के साथ चतुवाभौना ठाकुरदिया के पास तेंदूपत्ता फड़ में पत्ता बेचने गया था, जहां खेलते खेलते बालक विशाल एक मउहा के पेड़ के पास जा पहुँचा और एक बिल में हाथ डाल दिया, जिसके बाद बिल में मौजूद जहरीले साँप ने बालक के दाहिने हाथ को काट लिया,साँप के काटने के बाद बालक चिल्लाने लगा जिसकी आवाज सुनकर मौके में उपस्थित लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलवाकर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाली पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।



