Home खेल कैरेबियाई ऑलराउंडर के नाम KKR के लिए सबसे ज्यादा 135 छक्के; विकेट...

कैरेबियाई ऑलराउंडर के नाम KKR के लिए सबसे ज्यादा 135 छक्के; विकेट लेने के मामले में भी दूसरे नंबर पर

32
0

डियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) गुरुवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) के खिलाफ मैच खेलेगी। आज का दिन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के लिए बेहद स्‍पेशल है, जो अपना 33वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। पिछले कई सीजन से टूर्नामेंट में कोलकाता को जीत दिलाने की जिम्मेदारी रसेल पर ही है। इसकी एक खास वजह भी है- उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी रसेल दोनों डिपार्टमेंट में कोलकाता की रीढ़ की हड्‌डी हैं।

KKR के लिए IPL में 73 मैच खेलने वाले रसेल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 135 छक्के लगाए हैं। इसके बाद युसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा का नंबर आता है, जिन्होंने 85-85 छक्के लगाए हैं। हालांकि दोनों अब KKR का हिस्सा नहीं हैं।

बॉलिंग परफॉर्मेंस की बात करें, तो रसेल ने कोलकाता के लिए 67 विकेट झटके हैं। वे सुनील नरेन (130) के बाद KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस दौरान रसेल की इकोनॉमी भी नौ से कम 8.96 की रही है।

दिल्ली और राजस्थान का भी हिस्सा रहे
रसेल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2012 में अपना IPL डेब्यू किया था और 2014 में कोलकाता के साथ जुड़े थे। उन्होंने लीग में अब तक खेले 80 मैचों में 28.68 की औसत से 1635 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 179.67 का हैं। वहीं, वे 9.08 की इकोनॉमी रेट से 68 विकेट भी ले चुके हैं।

KKR के लिए इनिंग में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाए
IPL की एक इनिंग में रसेल 11 छक्के भी लगा चुके हैं। यह पारी में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ उन्होंने 244.44 के स्ट्राइक रेट से 36 बॉल पर नाबाद 88 रन बनाए थे। ये लीग में उनका हाइएस्ट स्कोर भी है। इसी मैच रसेल ने 11 छक्के लगाए थे।

19 गेंद पर लगा फिफ्टी चुके हैं
रसेल IPL में 19 गेंद पर फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने यह करनामा 2015 में पंजाब किंग्स (पंजाब किंग्स इलेवन) के खिलाफ किया था। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।

पारी में 5 विकेट भी चटकाए
रसेल ने 80 मैचों की 73 पारियों में एक बार 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 15 देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं सुनील नरेन 4 से ज्यादा विकेट लेने में टॉप पर हैं। वे 6 बार ऐसा कर चुके हैं। रसेल ने IPL में 426 डॉट बॉल भी फेंके हैं।