प्रगत संगणन विकास केंद्र, नोएडा (Centre for Development of Advanced Computing) ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सीडीओसी की अधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 112 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
आवेदन के पहले पढ़ें नोटिफिकेशन
इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सीडीओसी की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं.
इन पदों पर होगी भर्तियां
प्रोजेक्ट इंजीनियर (2-5 वर्ष का अनुभव) – 64 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर – मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर (2-5 वर्ष का अनुभव) – 7 पद
प्रोजेक्ट मैनेजर – 13 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर (5-10 वर्ष का अनुभव) – 28 पद
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास 2 से 5 वर्ष काम करने का अनुभव भी होना चाहिए. वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
आयु सीमा (Age Limit)
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 33 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं सरकार के नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में छूट भी दी गई है.
महत्वपूर्ण तिथियां( Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 अप्रैल 2021
अधिकारिक वेबसाइट – www.cdac.in



