Home शिक्षा कोरोना के कारण आईआईटी पटना का एग्जाम पोस्टपोन, जानें डिटेल

कोरोना के कारण आईआईटी पटना का एग्जाम पोस्टपोन, जानें डिटेल

28
0

कोरोना की मौजूदा स्थिति के कारण सभी राज्यों में लगातार परीक्षाएं स्थगित की जा रही है. अब आईआईटी पटना ने भी बीटेक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी है. यह परीक्षा 26 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली थी, जो निर्धारित समय पर नहीं होगी. संस्थान के अनुसार इस परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथि का एलान किया जाएगा.

संक्रमण की चपेट में हैं कई शिक्षक

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संस्थान के कई शिक्षक कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं. हालांकि उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है. वहीं कई विद्यार्थी भी क्वारंटीन में हैं. इस कारण अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.

ऑनलाइन मोड में आयोजित होनी थी परीक्षाएं

इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना था. संस्थान की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. मेघना दत्त के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि संस्थान की वेबसाइट के जरिए विद्यार्थियों को परीक्षा की नई तिथि की जानकारी दी जाएगी.

विद्यार्थियों को घर जाने की सलाह

छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को घर जाने की सलाह दी गई है. जिन विद्यार्थियों में कोरोना के लक्षण नहीं है. उन्हें घर जाने के लिए कहा गया है. ऐसे सभी विद्यार्थियों को 25 अप्रैल 2021 तक उनके घर भेजने की योजना संस्थान ने बनाई है.