Home छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर। कर्मचारी संघ कलेक्टर सरगुजा से भेंट करेगा।

अम्बिकापुर। कर्मचारी संघ कलेक्टर सरगुजा से भेंट करेगा।

39
0

अंबिकापुर –: आज दिनांक 11 अप्रैल 2021 रविवार को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनंत सिन्हा की अध्यक्षता में केंद्रीय भंडार गृह अंबिकापुर में बैठक आवत की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ तकनीकी अनुपालन संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर 1 अप्रैल से लगातार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन की समीक्षा की है। समीक्षा के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विशेषकर हैंडपंप टेक्नीशियनो के साथ अभद्र, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाना, अपमानित एवं प्रताड़ित किया जाता है। कार्यपालन अभियंता के इस आचरण की बैठक में तीव्र निंदा की गई एवं अमर्यादित व्यवहार पर अंकुश लगाने की मांग एवं ध्यानाकर्षण कलेक्टर सरगुजा के समक्ष शिष्ट मंडल द्वारा किया जाएगा। इस आशय की विज्ञप्ति तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा के अध्यक्ष अनंत सिन्हा द्वारा दी गई।