अंबिकापुर –: भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक कल 23 मार्च को होगी यह जानकारी देते हुऐ भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक कल 23 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय राजमोहिनी भवन अम्बिकापुर में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल व जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य मेें सम्पन्न होगा। सरगुजा भाजपा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी तथा समस्त प्रकोष्ठों के जिला संयोजक अपेक्षित हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताहै।सिंह ने सभी अपेक्षित पदाधिकारीयों को समय पर उपस्थित होने की अपील की हैं। सरगुजा भाजपा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक में विशेष रूप से सम्मिलित होने भाजपा प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदेव साय कल प्रातः 6:00 बजे दुर्ग अम्बिकापुर ट्रेन से अम्बिकापुर पहुच रहें है