इग्नू ने एक बार फिर जनवरी-2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय इसके पहले भी कई बार अंतिम तिथि बढ़ा चुका है. री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी-2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है. छात्र अब 31 मार्च तक री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इससे पहले री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी. छात्र अपना री-रजिस्ट्रेशन इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर कर सकते हैं.
जनवरी-2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी. री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब तक कई बार बढ़ाई जा चुकी है. सबसे पहले अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की गई थी. इसके बाद बढ़ाकर 15 फरवरी, 28 फरवरी और फिर 15 मार्च की गई थी.
ऐसे करें री-रजिस्ट्रेशन
-सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं
-इसके बाद होम पेज पर रजिस्टर ऑनलाइन सेक्शन में जाएं
-यहां री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
-अब एक नया पेज खुलेगा, यहां आवश्यक निर्देश पढ़ें
-अब प्रोसीड फॉर री-रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
-फिर से एक नया पेज ओपन होगा
-यदि पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं किए हैं तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
-अब मांगी गई जानकारियां भरकर सबमिट करें
-अब यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा
-इस यूजरनेम व पासवर्ड से लॉग इन करें
-आवेदन में मांगी गई जानकारियां भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
-शुल्क जमा करें
बीएड के लिए जारी है रजिस्ट्रेशन
इग्नू में जनवरी-2021 सत्र में लिए बीएड मे एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू की गई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2021 है. इग्नू बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को होगी. इसके लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंकों की योग्यता मांगी गई है.



