Home देश NTA UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की...

NTA UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें सुधार

34
0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी {एनटीए} ने यूजीसी नेट 2021 मई परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है. जो परीक्षार्थी यूजीसी नेट 2021 मई के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई किये हैं. यदि उनके आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह गई है तो वे उसे चेक करके एडिट कर सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तारीख आज यानी 16 मार्च 2021 है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2 फरवरी 2021 को यूजीसी नेट 2021 मई सेशन परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म की प्रक्रिया 2 फरवरी को शुरू हो गई थी. आवेदन की लास्ट डेट 2 मार्च 2021 तय की गई थी, परन्तु कैंडिडेट्स के अनुरोध को स्वीकार करते हुए लास्ट डेट 9 मार्च तक बढ़ा दी गई थी. इसके अलावा इस यूजीसी नेट मई 2021 तक की परीक्षा के लिए जेआरएफ की आयु सीमा 30 साल से बढ़ाकर 31 साल कर दी गई.