बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा एक से 13 फरवरी तक आयोजित की गईं. अब इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा. कॉपियों की जांच 15 मार्च तक चलेगी. सभी जिलों के ब्रजगृह से उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों को भेज दी गई हैं. सब्जेक्ट के मुताबिक, शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.
-मुख्य परीक्षक के अंदर औसतन 10 से 12 सह-परीक्षक रहेंगे.
-उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 130 केंद्र बनाए गए हैं.
-2020 में 126 परीक्षा केंद्र थे.
-पिछले साल की तुलना में इस बार चार केंद्र ज्यादा हैं.
बोर्ड ने कंप्यूटर पर अंकों की एंट्री के अलग टीम बनाई है. 13 लोगों की टीम में एक सुपरवाइजर और बाकी चेकर रहेंगे. ये हर दिन अंकों की एंट्रीं कंप्यूटर पर विषयवार करेंगे. यह प्रक्रिया हर दिन होगी. इससे हर दिन कॉपी जांच की जानकारी बोर्ड को होती रहेगी.



