Home खेल India vs England: भारतीय बल्लेबाज जो रूट-जैक लीच के सामने पस्त, पहली...

India vs England: भारतीय बल्लेबाज जो रूट-जैक लीच के सामने पस्त, पहली पारी सिर्फ 145 रनों पर सिमटी

45
0

India vs England: जो रूट और जैक लीच के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम पहली इनिंग में महज 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की टीम पहली पारी में 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई. पहली इनिंग के आधार पर टीम इंडिया को 33 रनों की बढ़त हासिल हुई है. बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने चार जबकि कप्तान जो रूट ने पांच विकेट लिए. 102वां टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर रूट का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इसके पहले उन्होंने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 रन देकर 4 विकेट लिए थे. एक विकेट तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने झटका. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 66 रन रोहित शर्मा ने बनाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे.

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद चाय का विश्राम ले लिया गया. भारत ने सुबह तीन विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम की टर्न लेती पर उसने बाकी बचे सात विकेट 46 रन के अंदर गंवा दिये. रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 66 रन बनाये. उनके अलावा विराट कोहली (27), रविचंद्रन अश्विन (17), शुभमन गिल (11) और इशांत शर्मा (नाबाद 10) ही दोहरे अंक में पहुंचे. रूट ने अपनी कामचलाऊ ऑफ स्पिन से भारत का निचला मध्यक्रम लड़खड़ाया. बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने 54 रन देकर चार विकेट लिये. रूट ने अपने करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट लिये. चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है.