Home शिक्षा Odisha High Court recruitment : सेक्शन ऑफिसर के 200 पदों पर भर्तियां,...

Odisha High Court recruitment : सेक्शन ऑफिसर के 200 पदों पर भर्तियां, एक लाख से अधिक सैलेरी

43
0

ओडिशा हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए ओडिशा हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी के अवसर हैं. ओडिशा हाई कोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 202 वैकेंसी है. इसमें महिलाओं के लिए 67 सीटें हैं.

आवेदन ऑनलाइन करना है. अभ्यर्थी हाईकोर्ट की वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर फॉर्म ऑनलाइन सबमिट सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआती तिथि- 18 फरवरी
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 मार्च

कुल पदों की संख्या- 202
अनारक्षित वर्ग के लिए- 105(महिलाएं-35)
एसईबीसी- 23 (महिलाएं- 08)
एससी- 22(महिलाएं- 07)
एसटी- 52 (महिलाएं- 17)

वेतनमान- 35400 – 112,400 रुपये पे स्केल

शैक्षिक योग्यता – किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री और कंप्यूटर अप्लीकेशन का नॉलेज होना चाहिए.
आयु सीमा- 21 से 32 वर्ष

परीक्षा शुल्क – 500 रुपये, एससी/एसटी के लिए शुल्क नहीं लगेगा.
चयन प्रक्रिया
-असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पर अभ्यर्थी का चयन प्री परीक्षा, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और वाइवा के आधार पर होगा. प्री परीक्षा 150 अंकों की होगी.

-इसमें जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, क्वंटिटेटिव एप्टीट्यूड टेस्ट से संबंधित सवाल होंगे. ये प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होगे.
-परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.5 अंक काट लिए जाएंगे.

-कंप्यूटर अप्लीकेशन टेस्ट में 50 अंकों का थ्योरी और 50 अंकों का स्किल टेस्ट होगा. दोनों टेस्ट 30-30 मिनट के होंगे.

ओडिशा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की वैकेंसी

ओडिशा हाईकोर्ट ने रिटायर्ड न्यायिक अधिकारियों से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के लिए आवेदन मांगे हैं. यह नियुक्ति एडहॉक पर होगी.

कुल पदों की संख्या- 21

आवेदन की अंतिम तिथि- 22 फरवरी 2021
आयु सीमा- अधिकतम आयु 70 वर्ष