Home शिक्षा School Reopening: उत्तराखंड के 6वीं से 12वीं तक के स्कूल 8 Feb...

School Reopening: उत्तराखंड के 6वीं से 12वीं तक के स्कूल 8 Feb से खुलेंगे

39
0

स्कूलों को बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग और तमाम नियम कायदों के साथ कैसे मैनेज करेगा इस पर प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन भी जल्द मीटिंग करेगा.

उत्तराखंड के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 8 फरवरी से खुलने जा रहे हैं. 30 जनवरी को हुई त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने हरी झंडी दे दी. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की तरफ से अधिकारियों को स्कूल खोलने के लिए प्रपोजल बनाने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे. हालांकि राज्य सरकार इसके एसओपी जारी करेगी.

6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं होंगी शुरू
एसओपी का पालन करते हुए स्कूल 6 से 12वीं तक की क्लास के बच्चों के लिए ऑफ लाइन खुलेंगे. शनिवार को हुई त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में इसमें अंतिम मुहर लग गई है. इससे पहले शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम पहले ही स्कूल खोलने पर अपनी तैयारी पूरी होने की बात कह चुके है. पेरेंट्स एसोसिएशन भी स्कूल खोलने के पक्ष में थी और स्कूल मैनेजमेंट भी बच्चों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए स्कूल खोलने की बात कह चुका है.

जारी होने वाली हैं गाइडलाइंस
8 तारीख को स्कूल खोलने के लिए अब सरकार की एसओपी का ही इंतज़ार है. जो कि एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी. फिलहाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बोर्ड की क्लासेज संचालित की जा रही है. लेकिन अब क्लास 6 से ऊपर के बच्चों को 8 फरवरी से स्कूल बुलाया जाएगा. स्कूलों को बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग और तमाम नियम कायदों के साथ कैसे मैनेज करेगा इस पर प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन भी जल्द मीटिंग करेगा.