राज्य के गृह विभाग (Home department) ने 19 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की है. इन सभी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) में लगाया है.
काबिल अफसरों की कमी से जूझ रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) को नए 19 आरपीएस (RPS) मिल गए हैं. राज्य के गृह विभाग ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य सरकार ने हाल ही में चयन किये गये आरपीएस अधिकारियों को एसीबी में पोस्टिंग दे दी है. गृह विभाग ने तबादला सूची जारी करते हुए 19 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (Additional Superintendents of Police) को विभिन्न जिलों में तैनात कर दिया है.
गृह विभाग के संयुक्त सचिव रामनिवास मेहता ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं. इसके साथ ACB से 4 अधिकारियों को रिलीव भी किया गया है. अब वे अपने मूल विभाग में सेवायें देंगे. रिलीव किये गये अधिकारियों में लादूराम मीणा, गणेशनाथ सिद्ध, कैलाशदान गुजरावत और राजेश चौधरी शामिल हैं. इनकी सेवायें पुलिस महानिदेशक को सौंपी गईं है. इनको लेकर भी गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.
इन अधिकारियों को मिली एसीबी में पोस्टिंग
गृह विभाग की से जारी आदेश के अनुसार, बजरंग सिंह को जयपुर, गोवर्धनलाल खटीक को प्रतापगढ़, भोलाराम यादव को भीलवाड़ा, ललित किशोर शर्मा को जयपुर, डॉक्टर महावीर सिंह राणावत को जालोर, बृजेश कुमार सोनी को अजमेर, गोपाल सिंह कानावत को बारां, वंदना भाटी को जयपुर, इस्लाम खान को झुंझुनूं और सुरेशचंद जांगिड़ को बीकानेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लगाया गया है. इनके अलावा राजपाल गोदारा को जयपुर, लक्ष्मण दास को अलवर, सतनाम सिंह को अजमेर, नरपत चंद को पाली, सुरेंद्र कुमार शर्मा को सवाई माधोपुर, राजेंद्र सिंह नैन को जयपुर, विश्नाराम को जयपुर, अब्दुल अहमद खान को टोंक और उमेश कुमार ओझा को उदयपुर द्वितीय पर पोस्टिंग दी गई है.
दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के किये तबादले वहीं, एसीबी में पदस्थापित 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है. इनमें तेजपाल सिंह को उदयपुर से हनुमानगढ़ और विजय सिंह मीणा को टोंक से राजसमंद लगाया गया है.



