Home दिल्ली Delhi Traffic Updates: बॉर्डर पर पुलिस की बैरीकेडिंग, पूर्वी दिल्‍ली और गाजियाबाद...

Delhi Traffic Updates: बॉर्डर पर पुलिस की बैरीकेडिंग, पूर्वी दिल्‍ली और गाजियाबाद के कई इलाकों में लगा भीषण जाम

53
0

Delhi Traffic Updates: यूपी पुलिस के अनुसार दिल्‍ली पुलिस ने यूपी गेट को पूरी बंद कर दिया है, इस वजह से पूरा ट्रैफिक कौशांबी और महराजपुर बॉर्डर घूमकर जा रहा है.

किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को ध्‍यान में रखते हुए दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) ने यूपी के सभी बॉर्डर पर बैरीकेड लगाकर सुरक्षा और बढ़ा दी है. इस वजह से पूर्वी दिल्‍ली (East Delhi) और गाजियाबाद (Ghaziabad) के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है. यहां वाहन धीरे-धीरे गुजर रहे हैं. यूपी पुलिस (UP Police) के अनुसार दिल्‍ली पुलिस ने यूपी गेट को पूरी बंद कर दिया है, इस वजह से पूरा ट्रैफिक कौशांबी और महराजपुर बॉर्डर घूमकर जा रहा है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी और वसुंधरा के काफी संख्‍या लोग यूपी गेट बंद होने के बाद से नहर के समानांतर रास्‍ते से गाजीपुर मुर्गा मंडी पहुंचकर एनएच 9 के रास्‍ते दिल्‍ली की ओर जाते थे.

26 जनवरी को हुए किसान ट्रैक्‍टर परेड की वजह यह रास्‍ता पूरा बंद कर दिया है, जो बुधवार को भी नहीं खोला गया. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस रास्‍ते से 10 से 12 हजार ट्रैफिक रोजाना गुजरता था, लेकिन बंद होने की वजह से सारा ट्रैफिक लिंक रोड होकर डाबर होते हुए कौशांबी और महाराजपुर बॉर्डर होकर दिल्‍ली जा रहा है.

इन दोनों बॉर्डर पर दिल्‍ली पुलिस ने बैरीकेड लगाकर दिए है, इस वजह से एक साथ चार-चार वाहनों के बजाए एक-एक वाहन दिल्‍ली में एंट्री कर पा रहे हैं. जिससे बॉर्डर पर जाम लग रहा है. इसके अलावा नहर के रास्‍ते दिल्‍ली जाने वाला ट्रैफिक भी इसी इसी रास्‍ते से आनंद विहार रोड पर पहुंच रहा है. वहीं, दिल्‍ली से यूपी को जाने वाले एनएच 9 को दिल्‍ली पुलिस ने पूरी तरह बंद कर रखा है, यह रास्‍ता 26 जनवरी से पहला खुला था. इसलिए यूपी जाने वाला ट्रैफिक भी गाजीपुर के रास्‍ते आनंद विहार घूमकर महाराजपुर बॉर्डर पहुंच रहा है.

आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली रोड पर भी भारी ट्रैफिक है. इसके अलावा सीमापुरी बॉर्डर से दिल्‍ली जाने वाले ट्रैफिक को फ्लाईओवर से जाने की छूट है, नीचे की सड़क को बंद कर रखा है. जिसके चलने सीमापुरी बॉर्डर और झिलमिल के आसपास भी ट्रैफिक जाम है.