Home देश संसद कैंटीन में पकौड़े से लेकर नॉनवेज बुफे तक हुआ महंगा, 100...

संसद कैंटीन में पकौड़े से लेकर नॉनवेज बुफे तक हुआ महंगा, 100 रुपये में वेज थाली, देखें सभी रेट

87
0

संसद की कैंटीन (Parliament canteen) में मिलने वाला खाना अब पहले से महंगा हो गया है. 29 जनवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद की कैंटीन के खाने में मिलने वाली सब्सिडी को खत्‍म कर दिया है. इससे अब वहां मिलने वाले खान-पान के सभी व्‍यंजन महंगे हो गए हैं. इसके बाद अब कैंटीन में शाकाहारी थाली 100 रुपये की मिलेगी. साथ ही नॉनवेज बुफे अब 700 रुपये में मिलेगा. पहले शाकाहारी थाली 60 रुपये में मिलती थी.

रिपोर्ट्स पर अगर ध्‍यान दें तो संशोधित नई दर के अनुसार संसद की कैंटीन में चाय पहले की तरह ही 5 रुपये में, कॉफी 10 रुपये में और नींबू की चाय 14 रुपये में मिलेगी. शाकाहारी थाली 100 रुपये में मिल सकती है जो पहले 60 रुपये में मिलती थी.

इसके अलावा कैंटीन में अब सबसे सस्‍ती दर पर सिर्फ रोटी ही मिलेगी. इसकी कीमत तीन रुपये होगी. चिकन बिरयानी की कीमत अब बढ़कर 100 रुपये हो जाएगी. चिकन करी 75 रुपये में मिलेगी. प्‍लेन डोसे का रेट 30 रुपये हो जाएगा. वहीं मटन बिरयानी 150 रुपये में मिलेगी. इसके साथ ही अब वेज पकौड़े 50 रुपये में खाए जा सकेंगे.

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को बताया था कि संसद की कैंटीन में सांसदों, अन्य को भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर दी गई है जिससे अब इन कैंटीन का भोजन महंगा हो जाएगा. बिरला ने इससे जुड़े वित्तीय पहलुओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

हालांकि सूत्रों ने बताया कि सब्सिडी समाप्त किये जाने से लोकसभा सचिवालय को सालाना 8 करोड़ रुपये की बचत हो सकेगी. बिरला ने कहा कि उत्तर रेलवे के बजाय अब भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) संसद की कैंटीनों का संचालन करेगा.