पिछले 6 महीनों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा आतंकियों की घुसपैठ के लिए सीमा पर बनाई गई 10 गुप्त सुरंगों का पता लगाया है.
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ इलाके में सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने पाकिस्तान के नापाक इरादों की पोल खोल दी है. बीएसएफ ने शनिवार को कठुआ के पंसार इलाके में पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की घुसपैठ के लिए बनाई गई 150 मीटर लंबी और 30 फीसद गहरी सुरंग (Pakistan secret tunnel) का पता लगाया है. ये बताना महत्वपूर्ण है कि जून 2020 में इसी इलाके में पाकिस्तान द्वारा हथियार और गोला बारूद के साथ भेजे गए हेक्साकॉप्टर को बीएसएफ ने मार गिराया था. सीमा सुरक्षा बल द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से ANI ने बताया है कि इसी क्षेत्र में नवंबर 2019 में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानियों पर फायरिंग की थी.
पिछले 6 महीनों में सांबा, हीरानगर और कठुआ इलाकों में बीएसएफ ने चार सुरंगों का पता लगाया है, और पूरे जम्मू क्षेत्र की बात करें तो कुल 10 सुरंगों का पता चला है.



