Home देश Budget 2021: इंडिया इंक की मांग, डिमांड को तेज करने वाला और...

Budget 2021: इंडिया इंक की मांग, डिमांड को तेज करने वाला और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने वाला हो बजट

61
0

सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में एक तरफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है. ऐसे में समय आ गया है कि इकोनॉमी को मजबूत करने के प्रयासों में और तेजी लाई जाए.

आगामी बजट (Budget 2021) में मांग सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने और सोशल सेक्टर पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए. बुधवार को जारी एक सर्वेक्षण में भारतीय उद्योग जगत (India Inc) ने इस तरह की राय जाहिए की है.

बजय से इंडिया इंक को कई उम्मीदें
उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) और ध्रुव एडवाइजर्स (Dhruva Advisors) के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, उद्योग जगत को सरकार से उम्मीद है कि वह बजट में मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने, रिसर्च और विकास को बढ़ावा देने और आगामी बजट में भविष्य की टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित करने पर नीतिगत पहलों को जारी रखेगी.

पर्सनल टैक्स में राहत की उम्मीद
सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में एक तरफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है. ऐसे में समय आ गया है कि इकोनॉमी को मजबूत करने के प्रयासों में और तेजी लाई जाए. सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, लगभग 40 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि ‘पर्सनल टैक्स राहत’ इस वर्ष के बजट में डायरेक्ट टैक्स प्रस्तावों का प्रमुख विषय होना चाहिए.

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सेशन
गौरतलब है कि संसद का बजट सेशन (Budget Session) 29 जनवरी से शुरू होगा. सेशन के दौरान 1 फरवरी को संसद में फाइनेंशियल ईयर 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा. लोकसभा सचिवालय के बयान के मुताबिक, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सेशन 8 अप्रैल तक चलेगा. बजट सेशन का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा.