ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है
मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन भारत के वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. इस जोड़ी ने लड़खड़ाती पारी तो संभालते हुए टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 253 रन तक पहुंचा दिया. दोनों के बीच टी ब्रेक तक सातवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो गई है. इसके साथ ही ब्रिस्बेन टेस्ट में डेब्यू करने वाले सुंदर और 2018 के बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे सुंदर और ठाकुर की जोड़ी ने ब्रिस्बेन टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
सुंदर और ठाकुर गाबा में टेस्ट मैच में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गई है. इसके साथ यह 2019 के बाद से सातवें विकेट के लिए पहली अर्धशतकीय साझेदारी है. 2019 में सिडनी में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 204 रन जोड़े थे



