Home देश सिर्फ 6,599 रुपये है तीन कैमरे वाले दमदार स्मार्टफोन की कीमत, मिलेगी...

सिर्फ 6,599 रुपये है तीन कैमरे वाले दमदार स्मार्टफोन की कीमत, मिलेगी 4000mAh की बैटरी

40
0

भारत में इस नए की कीमत सिर्फ 6,599 रुपये रखी गई है. बावजूद इसके फोन में 4000mAh बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरे जैसी कई खूबियां मौजूद हैं.

अगर आप सस्ते कीमते के फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक और ऑप्शन आ गया है. भारत में एंट्री लेवर स्मार्टफोन itel Vision 1 Pro लॉन्च हो गया है. खास बात ये है कि चीन की Transsion कंपनी की इस ब्रैंड ने भारत में इसकी कीमत सिर्फ 6,599 रुपये रखी है. बावजूद इसके फोन में 4000mAh बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरे जैसी कई खूबियां दी गई हैं… जानकारी के लिए बता दें कि iTel ने लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इस नए स्मार्टफोन के साथ मोनो ब्लूटूथ हेडफोन देने की भी बात कही है. आइए जानते हैं फोन के फीचर्स.

iTel Vision 1 Pro में 6.52 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोलूशन 1600 x720 पिक्सल का है. आईटेल के इस फोन को 1.4 GHz Quad-Core प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड आईटेल विजन 1 प्रो को 2GB RAM + 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर के साथ आता है.

कैमरे के तौर पर इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही दो और कैमरा है, जो कि VGA है. कंपनी का दावा है कि आईटेल विजन 1 प्रो की मदद से आप AI Beauty Mode, पोर्ट्रेट मोड, पैनो मोड, प्रो मोड के साथ ही लो लाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं. सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

मिलेगी 4000mAh की बैटरी
पावर के लिए iTel Vision 1 Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज पर 800 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 35 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है, 7 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देखा जा सकते है और 6 घंटे तक ऑनलाइन गेम भी खेला जा सकता है.