Home मध्यप्रदेश मादक पदार्थ की तस्करी:1 किलो से ज्यादा गांजे की सप्लाई करने ऑटो...

मादक पदार्थ की तस्करी:1 किलो से ज्यादा गांजे की सप्लाई करने ऑटो से जा रहा था तस्कर, ब्रिज से नीचे उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, तो बनाने लगा बहाना

31
0

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा मिला है। यह ऑटो रिक्शा में मादक पदार्थ रखकर सप्लाई करता था। पुलिस ने उस ऑटो और माल के साथ पकड़ा, तो बहाने बनाने लगा।

तुकोगंज पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम राजकुमार ब्रिज के पास पहुंची और ब्रिज से नीचे उतर रहे ऑटो रिक्शा को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश यादव पिता नारायण यादव निवासी बड़ी ग्वालटोली राम मंदिर के पास का होना बताया।

पुलिस ने उससे ऑटो में क्या रखा है, पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। इस पर उसकी और ऑटो की तलाशी ली गई, तो 1 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर ऑटो रिक्शा नंबर MP09-RA-8126 को भी जब्त कर लिया। दिनेश पर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया है। उससे गांजा खरीदने और बेचने वालों की जानकारी निकाली जा रही है।