Odysse ने E2go और E2Go लाइट स्कूटर में 250 वॉट, 60v BLDC की वॉटरप्रूफ इलेक्ट्रिक मोटर लगाई है. जिसको चलाने के लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.26 KWH Lithium-ion battery और 28AH lead acid battery का यूज किया है.
देश में आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने वाली है. इसी को ध्यान में रखते हुए देसी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी Odysse ने E2Go EV स्कूटर लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदनें वालों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है कि इसके लिए किसी रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी. क्योंकि ये low-speed scooter है जिस पर Motor Vehicles Act लागू नहीं होता.
Odysse E2Go EV स्कूटर की कीमत- Odysse ने low-speed scooter के दो वेरिएंट E2go और E2Go लाइट लॉन्च किए है. जिनकी कीमत क्रमशः 52,999 रुपये और 63,999 रुपये है.Odysse कंपनी का दावा है कि ये low-speed scooter युवा और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए है.
Odysse E2Go EV स्कूटर के स्पेसिफिकेशन- Odysse ने E2go और E2Go लाइट स्कूटर में 250 वॉट, 60v BLDC की वॉटरप्रूफ इलेक्ट्रिक मोटर लगाई है. जिसको चलाने के लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.26 KWH Lithium-ion battery और 28AH lead acid battery का यूज किया है. इन स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है वहीं ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते है. वहीं इन्हें फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है.
Odysse E2Go EV स्कूटर के फीचर्स- E2go और E2Go लाइट स्कूटर बाजार में Azure blue, Scarlet Red, Teal green, Midnight black, Matte black कलर में उपलब्ध है. टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डुअल स्प्रिंग हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर, इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर्स गियर फंक्शन, 3 ड्राइव मोड, एलईडी स्पीडोमीटर, एंटी-थेफ्ट मोटर लॉकिंग, कीलेस एंट्री और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए है.



