Home शिक्षा SSC JE 2018:स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जारी किया जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा...

SSC JE 2018:स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जारी किया जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 13 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे मार्क्स

29
0

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वे एंड कॉन्ट्रैक्ट) भर्ती परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट पेपर-2 में कटऑफ मार्क्स के आधार पर रिजल्ट जारी किया है। इससे पहले SSC ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वे एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा पेपर -2 के नतीजे जारी किए थे।

सिविल इंजीनियर के 3800 पदों के लिए होगा वेरिफिकेशन

रिजल्ट जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा, जिसकी तारीख बाद में जारी की जाएगी। कुल 3800 कैंडिडेट्स सिविल इंजीनियर के पद के लिए और 883 कैंडिडेट्स को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वे एंड कॉन्ट्रैक्ट के लिए अपना डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन करवायेंगें। भर्ती परीक्षा के जरिए 1840 कैंडिडेट्स को विभिन्न विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति की सिफारिश की जाएगी।

13 जनवरी को अपलोड होंगे मार्क्स

चयनित और गैर-चयनित कैंडिडेट्स के डिटेल्स मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर 13 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने मार्क्स यहां से चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह सुविधा 12 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपने मार्क्स की चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

1: सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट nic.in पर जाएं।
2: होम पेज पर जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2018 की लिंक पर क्लिक करें।
3: क्लिक करते ही नए टैब में एक PDF खुलने पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
4: अब इसे डाउनलोड या प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए रख सकते हैं।