दिल्ली में अलग-अलग जगह पर भी निगम के कर्मचारी इसी तरह प्रदर्शन कर रहे हैं. उसमें नगर निगम के स्वास्थ्य, सफाई आदि अलग-अलग विभाग के कर्मचारी हैं जो लगातार विरोध जता रहे हैं.
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों व निगम के दूसरे कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. सोमवार को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में आईटीआई चौक के पास निगम के कर्मचारी इकट्ठा हुए और खाली बर्तन बजा कर अपना विरोध जताया. इन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों के खिलाफ प्रदर्शन किया है. इनका यह विरोध इनके वेतन को लेकर है. इनका आरोप है कि पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है.
निगम के कर्मचारियों ने कहा कि यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ है पिछले 6 साल से लगातार उनके साथ ऐसा हो रहा है. बीच-बीच में कई-कई महीने तक उनकी सैलरी रोक ली जाती है जब प्रदर्शन करते हैं तब उनकी सैलरी दी जाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के कुछ कर्मचारी जवानी से बुढ़ापे तक पहुंच गए, लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया. इन्होंने कहा कि इनके एरियर बाकी है. इन सब मांगों को लेकर ये सभी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं.
यही नहीं दिल्ली में अलग-अलग जगह पर भी निगम के कर्मचारी इसी तरह प्रदर्शन कर रहे हैं. उसमें नगर निगम के स्वास्थ्य, सफाई आदि अलग-अलग विभाग के कर्मचारी हैं जो लगातार विरोध जता रहे हैं. दिल्ली में निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. इन कर्मचारियों में सफाई कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक है और सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद दिल्ली की जनता भी परेशान हो गई है.



