Home देश हरियाणा के पंचकूला में 10 दिन में 4 लाख पोल्ट्री पक्षियों की...

हरियाणा के पंचकूला में 10 दिन में 4 लाख पोल्ट्री पक्षियों की मौत, प्रशासन अलर्ट पर

36
0

कोरोना काल में बर्डफ्लू का खतरा बढ़ गया है और अब इसको लेकर सरकारों के सामने नई चुनौती हैं. राजस्थान के झालावाड़ में मोर की भी मौत की खबर आई है. इसके अलावा बारां में भी बर्डफ्लू की पुष्टि हो चुकी है. प्रशासन सारे एहतियाती कदम उठा रहा है जिससे इस बीमारी को फैलने कसे रोका जा सके.

राजस्थान के झालावाड़ में आधा दर्जन राष्ट्रीय पक्षी की मौत का मामला सामने आया है. इसके साथ ही 37 कौवों सहित 53 पक्षियों की मौत हुई है. जिले में अब तक कुल 198 पक्षियों की मौत हो चुकी है.

केरल में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मुर्गे-मुर्गियों और बत्तखों को मंगलवार को मारना शुरू कर दिया गया जबकि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फ्लू के मामले रिपोर्ट होने के बाद जम्मू कश्मीर ने अलर्ट घोषित कर दिया है और प्रवासी पक्षियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं. केरल में पक्षियों के संक्रामक रोग के प्रकोप के बाद पड़ोसी कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और दिशा-निर्देश जारी किए हैं. केरल में फ्लू के कारण करीब 1700 बत्तखों की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के रेसीडेंसी क्षेत्र में आठ दिन पहले मृत कौओं में बर्ड फ्लू के एच5एन8 वायरस की पुष्टि होने के बाद अब तक शहर में इसी प्रजाति के 155 पक्षी मरे पाए गए हैं. राजस्थान में झालावाड़ के बाद कोटा और बारां के पक्षियों में भी संक्रमण पाया गया है.

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुके बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड ने भी मंगलवार को अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के मुख्य वन्यजीव सरंक्षक जेएस सुहाग ने बताया कि हांलांकि, राज्य में अब तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन प्रदेश के सभी वन प्रभागों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों को आसन रिजर्व, झिलमिल झील, नानक सागर बांध और अन्य जगहों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है.

मध्यप्रदेश के इंदौर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मंदसौर और आगर मालवा जिलों के कौवों के नमूनों में भी एच5एन8 संक्रमण पाया गया है. इनके अलावा, प्रदेश के सात अन्य जिलों में मरे कौवों के नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है. मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 10 जिलों में 23 दिसम्बर से अब तक कौवों की मौत का आंकड़ा लगभग 400 पहुंच गया है. हालांकि, प्रदेश सरकार का कहना है कि मुर्गा और अंडे खाने से मानव स्वास्थ्य को खतरा नहीं है.