Home देश कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस आज, सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी...

कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस आज, सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया संदेश

30
0

भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाली देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने आज अपने 135 साल पूरे कर लिए है. कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर कार्यकर्ता देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे और केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे. सोनिया गांधी ने भी एक वीडियो के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है.

कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं के नाम सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया है. हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं, वो अपने किसी व्यक्तिगत काम से विदेश रवाना हो गए हैं.

सोनिया गांधी ने कहा, ” सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया. एक जन आंदोलन के रूप में शुरू हुई कांग्रेस के सामने आजादी के संघर्ष में ऐसे कई मोड़ आए जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर अत्याचार किए गए. लेकिन कांग्रेस जन भारत की आजादी के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे.”

सोनिया गांधी ने आगे कहा, कार्यकर्ताओं ने काला पानी की सजा हुई, जेल गए, लाठियां खाई, गोलियों के आगे सीना तानकर खड़े हो गए. जान की कुर्बानी दी पर वो आजादी के लिए लड़े और देश को आजादी हासिल हुई. आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देशवासियों के साथ तकदम से कदम मिलाकर मजबूत भारत की नींव रखी.”