Home शिक्षा IAF AFCAT 2021: आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जारी हुई रिवाइज्ड...

IAF AFCAT 2021: आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जारी हुई रिवाइज्ड वैकेंसी

36
0

जिन कैंडीडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट – afcat.cdac.in – पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रिवाइज्ड वैकेंसी की लिस्ट भी इंडियन एयरफोर्स ने जारी कर दिया है.

इंडियन एयरफोर्स ने IAF AFCAT 2021 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी तक आगे बढ़ा दी है. जिन कैंडीडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट – afcat.cdac.in – पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रिवाइज्ड वैकेंसी की लिस्ट भी इंडियन एयरफोर्स ने जारी कर दिया है.

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आईएएफ ने ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच जैसे ऐडमिन, लॉजिस्टिक्स और अकाउंट आदि के लिए अतिरिक्त वैकेंसी को रिलीज कर दिया है. योग्य महिला कैंडीडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं. रजिस्ट्रेशन की तारीख 11 जनवरी, 2021 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. जिन कैंडीडेट्स ने पहले से ही परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वे भी अपने ब्रांच को 18 जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए ऐड या मॉडीफाई कर सकते हैं. रिवाइज्ड वैकेंसी नोटिस के मुताबिक इसकी संख्या बढ़कर 244 हो गई है. इनमें दो सीटें लॉ क्वालीफाइड कैंडीडेट्स के लिए रिज़र्व्ड हैं.

IAF AFCAT 2021: ये है रिवाइज़्ड वैकेंसी
फ्लाइंग- एसएससी 69
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 96

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 76

कैंडीडेट्स का चयन AFCAT लिखित परीक्षा, ऑफिसर इंटेलीजेंस टेस्ट, पिक्चर पर्सेप्शन, डिस्कशन टेस्ट और साइकोलॉजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.